कुरान की आयत

مَثَلُ الَّذِیْنَ یُنْفِقُوْنَ اَمْوَالَهُمْ فِیْ سَبِیْلِ اللّٰهِ كَمَثَلِ حَبَّةٍ اَنْۢبَتَتْ سَبْعَ سَنَابِلَ فِیْ كُلِّ سُنْۢبُلَةٍ مِّائَةُ حَبَّةٍ وَ اللّٰهُ یُضٰعِفُ لِمَنْ یَّشَآءُ وَ اللّٰهُ وَاسِعٌ عَلِیْمٌ(۲۶۱)(سورۃ البقرہ)
अनुवाद
जो लोग अल्लाह के रास्ते में अपने माल ख़र्च करते हैं उनकी मिसाल ऐसी है जैसे एक दाना सात बालें उगाए (और) हर बाली में सौ दाने हों और अल्लाह जिसके लिए चाहता है (सवाब में) कई गुना इज़ाफ़ा कर देता है, अल्लाह बहुत वुसअत वाला (और) बड़े इल्म वाला है।(२६१)(आसान तर्जुमा-तुल-क़ुरआन) यानी: अल्लाह के रास्ते में ख़र्च करने से सात सौ गुना सवाब मिलता है और अल्लाह तआला जिसका सवाब चाहें और बढ़ा सकते हैं, वाज़ेह रहे कि अल्लाह के रास्ते में ख़र्च का क़ुरआन करीम ने बार-बार ज़िक्र किया है और इससे मुराद हर वह ख़र्च है जो अल्लाह तआला की ख़ुशनूदी हासिल करने के लिए किया जाए इसमें ज़कात, सदक़ात और ख़ैरात सब दाख़िल हैं।(आसान तर्जुमा-तुल-क़ुरआन)
छोटे बच्चों से झूठ बोलना – हदीस की रोशनी में एक सबक़
लेख

छोटे बच्चों से झूठ बोलना – हदीस की रोशनी में एक सबक़

नबी-ए-अकरम (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने छोटे बच्चों के साथ भी झूठ बोलने से मना फ़रमाया है। चुनांचे, हज़रत अब्दुल्लाह बिन आमिर (रज़ियल्लाहु अन्हु) फ़रमाते हैं कि आनहज़रत (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) हमारे मकान में तशरीफ़ फ़रमा थे, मेरी वालिदा (माँ) ने (मेरी तरफ़ बंद मुट्ठी बढ़ाकर) कहा: "यहाँ आओ! मैं त...

अन्य किताबें

अधिक पुस्तकें

Latest Naats

More Naats

हालिया लेख

सभी लेख