और कितनी ही नस्लें हैं जो हमने नूह के बाद हलाक कीं। और तुम्हारा रब अपने बंदों के गुनाहों से पूरी तरह बाख़बर है, सब कुछ देख रहा है। (17) (आसान तर्जुमतुल क़ुरआन)
एक सवाल ज़हन में पैदा होता है कि इल्म-ए-नाफ़े (फ़ायदा पहुँचाने वाले ज्ञान) की अलामत (निशानी) क्या होती है? जी हाँ, नफ़ा (लाभ) देने वाला इल्म भी होता है। नबी अलैहिस्सलाम ने हमें दुआ सिखाई है: "ऐ अल्लाह! मैं पनाह माँगता हूँ ऐसे इल्म से जो नफ़ा न देता हो।" चुनाँचे इल्म-ए-नाफ़े की दो अलामतें (निशानियाँ)...