और ये लोग तुम से पूछते हैं कि क्या यह (आख़िरत का अज़ाब) वाक़ई सच है? कह दो कि: मेरे परवरदिगार की क़सम यह बिल्कुल सच है, और तुम (अल्लाह को) आजिज़ नहीं कर सकते। (आसान तर्जुमा अल-क़ुरआन)
सामान से लदा हुआ एक बहरी जहाज़ (समुद्री जहाज़) महवे-सफ़र था कि तेज़ हवाओं की वजह से वह उलटने लगा। क़रीब था कि जहाज़ डूब जाता, उसमें मौजूद ताज़िरों (व्यापारियों) ने कहा कि बोझ हल्का करने के लिए कुछ सामान समंदर बुर्द (समुद्र में डालना) करते हैं। ताज़िरों ने मशविरा करके तय किया कि सबसे ज़्यादा सामान जि...