आसमानों और ज़मीन में जो कुछ है और उनके दरमियान (बीच) जो कुछ है वह सब भी उसी की मिल्कियत है, और ज़मीन की तहों के नीचे जो कुछ है वह भी। (आसान तर्जुमतुल क़ुरआन)
एक बार एक राजा सैनिकों के लंगर खाने (रसोई) में गया, साफ-सफाई की जांच की जो बिल्कुल ठीक थी। फिर उसने पूछा कि जवानों के लिए क्या पकाया गया है? जवाब मिला: 'बताऊं' यानी बैंगन। राजा बहुत नाराज़ हुआ कि जवानों के लिए इतना घटिया खाना क्यों पकाया गया है? उसके सलाहकार ने बैंगन की बुराई में ज़मीन-आसमान एक कर द...