और अगर अल्लाह लोगों को उनके ज़ुल्म की वजह से (फ़ौरन) अपनी पकड़ में लेता तो रू-ए-ज़मीन पर कोई जानदार बाक़ी न छोड़ता लेकिन वह उनको एक मोअय्यन वक़्त तक मोहलत देता है। फिर जब उनका वह मोअय्यन वक़्त आ जाएगा तो वे घड़ी भर भी उससे आगे-पीछे नहीं हो सकेंगे (61) (आसान तर्जुमा-उल-क़ुरआन)
शरीयते इस्लामिया ने दुनिया से फ़ह्हाशी (अश्लीलता/बेहयाई) को मिटाने के लिए जो मोहकम (पुख़्ता) इंतज़ामात फ़रमाए हैं, उनका अगर ख़ुलासा (संक्षेप) किया जाए तो तरतीब वार (क्रमशः) दर्ज-ज़ैल उनवानात (शीर्षकों) में उन्हें समेटा जा सकता है:
(1) क़ुरआन व हदीस में वा'द व वईद (पुरस्कार के वादे और सज़ा की चेतावनी) के...