और जिन लोगों ने हमारी आयतों का इनकार किया है, वे नहूसत वाले लोग हैं (19) उन पर ऐसी आग मुसल्लत होगी जो उन पर बंद कर दी जाएगी (20) (आसान तर्जुमा-उल-क़ुरआन)
एक सवाल ज़हन में पैदा होता है कि इल्म-ए-नाफ़े (फ़ायदा पहुँचाने वाले ज्ञान) की अलामत (निशानी) क्या होती है? जी हाँ, नफ़ा (लाभ) देने वाला इल्म भी होता है। नबी अलैहिस्सलाम ने हमें दुआ सिखाई है: "ऐ अल्लाह! मैं पनाह माँगता हूँ ऐसे इल्म से जो नफ़ा न देता हो।" चुनाँचे इल्म-ए-नाफ़े की दो अलामतें (निशानियाँ)...