कुरान की आयत

لَا أُقْسِمُ بِهَٰذَا الْبَلَدِ (۱) وَأَنتَ حِلٌّ بِهَٰذَا الْبَلَدِ (۲) وَوَالِدٍ وَمَا وَلَدَ (۳) لَقَدْ خَلَقْنَا الْإِنسَانَ فِي كَبَدٍ (۴)(سورۃ البلد)
अनुवाद
मैं क़स्म खाता हूँ इस शहर की (1) जबकि (ऐ पैग़म्बर!) तुम इस शहर में मुक़ीम हो (2) और (क़स्म खाता हूँ) बाप की और उसकी औलाद की (3) कि हमने इंसान को मषक़्क़त में पैदा किया है (4) (यह वह बात है जो क़स्म खाकर फ़रमाई गई है मतलब यह है कि दुनिया में इंसान को इस तरह पैदा किया गया है कि वह किसी न किसी मषक़्क़त में लगा रहता है। चाहे कोई कितना बड़ा हाकिम हो, या दौलतमंद शख़्स हो, उसे ज़िंदा रहने के लिए मषक़्क़त उठानी ही पड़ती है। लिहाज़ा अगर कोई शख़्स यह चाहे कि उसे दुनिया में कभी कोई मेहनत करनी न पड़े तो यह उसकी ख़ाम-ख़्याली है। ऐसा कभी मुमकिन ही नहीं है। आसान तर्जुमा-उल-क़ुरआन)
इतिहास की सबसे शक्तिशाली माफ़ी (हज़रत अबू ज़र और हज़रत बिलाल का वाक़िया)
लेख

इतिहास की सबसे शक्तिशाली माफ़ी (हज़रत अबू ज़र और हज़रत बिलाल का वाक़िया)

जब हज़रत अबू ज़र (रज़ियल्लाहु अन्हु) ने हज़रत बिलाल (रज़ियल्लाहु अन्हु) को कहा... "ऐ काली-कलूटी माँ के बेटे! अब तू भी मेरी ग़लतियाँ निकालेगा...?" बिलाल यह सुनकर ग़ुस्से और अफ़सोस से बेक़रार होकर यह कहते हुए उठे, "ख़ुदा की क़सम! मैं इसे ज़रूर ब-ज़रूर अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के...

अन्य किताबें

अधिक पुस्तकें

Latest Naats

More Naats

हालिया लेख

सभी लेख