कहो कि: सफ़ारिश तो सारी की सारी अल्लाह ही के इख़्तियार में है। उसी के क़ब्ज़े में आसमानों और ज़मीन की बादशाही है, फिर उसी की तरफ़ तुम्हें लौटाया जाएगा। (आसान तर्जुमा-उल-क़ुरआन)
यह कहानी सीरिया (शाम) में घटित हुई, जिसे एक दर्ज़ी के कारख़ाने के मालिक ने बयान किया है। कहानी के रावी (कथावाचक) कहते हैं:
मैं एक दर्ज़ी के कारख़ाने का मालिक था। मेरी एक पड़ोसन थी जिसका शौहर (पति) फौत हो चुका था और उसने अपने पीछे तीन यतीम (अनाथ) बच्चे छोड़े थे। एक दिन वह मेरे कारख़ाने में आई और क...