और लोगों के सामने (ग़ुरूर से) अपने गाल मत फुलाओ, और ज़मीन पर इतराते हुए मत चलो। यक़ीन जानो अल्लाह किसी इतराने वाले शेख़ीबाज़ को पसंद नहीं करता। (18) (आसान तर्जुमा क़ुरआन)
जॉर्डन में पिछले दिनों एक अजीब वाक़िया रुनुमा (घटित) हुआ। निहायत ही अजीब!!! अबू अनस एक नेक ताजिर (व्यापारी) था। उसका छोटा भाई यूनिवर्सिटी में पढ़ता था, जिसके जुमला (सारे) अख़राजात (खर्चे) अबू अनस पूरे करता था। कुछ अरसे बाद अबू अनस का नौजवानी में ही इंतक़ाल हो गया। लवाहिकीन (वारिसों) में एक नौजवान बे...