चुनांचे जो लोग ईमान लाए हैं और उन्होंने नेक अमल किए हैं उनको तो उनका परवरदिगार अपनी रहमत में दाख़िल करेगा। यही खुली हुई कामयाबी है। (30) (आसान तर्जुमा क़ुरआन)
हज़रत मौलाना सैयद असग़र हुसैन रहिमतुल्लाह अलैह (जो अपने मिलने वालों में हज़रत मियां साहब के नाम से मशहूर थे) दारुल उलूम देवबंद के उन उस्तादों में से थे जो शोहरत और नाम-ओ-नमूद (دکھاوے) से हमेशा कोसों दूर रहे। उन्होंने जीवन भर इस्लामी उलूम (ज्ञान) की तदरीस (शिक्षण) की सेवा की और हज़ारों छात्रों को अपन...