कुरान की आयत

اَلَاۤ اِنَّ اَوْلِیَآءَ اللّٰهِ لَا خَوْفٌ عَلَیْهِمْ وَ لَا هُمْ یَحْزَنُوْنَۚۖ(۶۲)(سورۃ یونس)
अनुवाद
याद रखो कि जो अल्लाह के दोस्त हैं उनको न कोई ख़ौफ़ होगा न वह ग़मगीन होंगे। (62) (आसान तर्जुमा क़ुरआन) यानी: अल्लाह के दोस्त की तशरीह (व्याख्या) अगली आयत में कर दी गई है कि यह वह लोग हैं जो ईमान और तक़्वा (परहेज़गारी) की सिफ़ात रखते हों। उनके बारे में यह फ़रमाया गया है कि उन्हें न आइंदा का कोई ख़ौफ़ होगा, और न माज़ी (अतीत) की किसी बात का कोई ग़म होगा। कहने को यह मुख़्तसर (संक्षिप्त) सी बात है, लेकिन देखा जाए तो यह इतनी बड़ी नेमत है कि दुनिया में इसका तसव्वुर (कल्पना) ही नहीं किया जा सकता। क्योंकि दुनिया में हर इंसान को, ख़्वाह वह कितना ही ख़ुशहाल हो, हर वक़्त मुस्तक़बिल (भविष्य) का कोई न कोई ख़ौफ़ और माज़ी का कोई न कोई रंज परेशान करता ही रहता है। यह नेमत सिर्फ़ जन्नत ही में हासिल होगी कि इंसान हर तरह के ख़ौफ़ और सदमे से बिल्कुल आज़ाद हो जाएगा। (आसान तर्जुमा क़ुरआन)
ईसाई धर्म का सांस्कृतिक आक्रमण!!
लेख

ईसाई धर्म का सांस्कृतिक आक्रमण!!

जब तक ईसाई धर्म राजनीति से तालमेल में नहीं था, तब तक दुनिया की हर कौम (राष्ट्र) का अपना एक अलग पहनावा होता था। अब भी जहाँ-जहाँ ईसाई धर्म किसी कौम की राजनीति पर असरअंदाज़ नहीं हुआ है, वहाँ अब भी उस कौम का अपना एक विशिष्ट राष्ट्रीय पहनावा है। जिन देशों में ईसाई धर्म राजनीति के साथ मिलकर पहुँचा, वहा...

अन्य किताबें

अधिक पुस्तकें

Latest Naats

More Naats

हालिया लेख

सभी लेख