मुहम्मद बिन जुबैर बिन मुतइम ने ख़बर दी कि उनके वालिद ने उन्हें बताया कि रसूल अल्लाह (ﷺ) ने फ़रमाया: "क़ता रहमी करने वाला (रिश्ते-नाते तोड़ने वाला) जन्नत में दाख़िल नहीं होगा।"
लंदन में एक इमाम साहब रहते थे। रोज़ाना घर से मस्जिद जाने के लिए बस पर सवार होकर दूर मस्जिद तक जाना उनका नियम था। लंदन में तय समय और एक ही रूट पर बसों में सफर करते हुए कई बार ऐसा हुआ कि बस भी वही होती थी और बस का ड्राइवर भी वही होता था। एक बार ये इमाम साहब बस पर सवार हुए, ड्राइवर को किराया दिया और बा...