हदीस अल-रसूल ﷺ

عَنْ أَبِي هُرَيْرَةَؓ أَنَّهُ مَرَّ بِقَوْمٍ بَيْنَ أَيْدِيهِمْ شَاةٌ مَصْلِيَّةٌ، فَدَعَوْهُ فَأَبٰى أَنْ يَأْكُلَ قَالَ خَرَجَ رَسُولُ اللَّهِ صلى الله عليه وسلم مِنَ الدُّنْيَا وَلَمْ يَشْبَعْ مِنَ الْخُبْزِ الشَّعِيرِ‏ (بُخاری شریف :۵۴۱۴)
अनुवाद
हज़रत अबू हुरैरा (रज़ि.) एक क़ौम के पास से गुज़रे, उनके सामने भुनी हुई बकरी थी, उन्होंने अबू हुरैरा (रज़ि.) को खाने पर बुलाया, आपने खाने से इंकार कर दिया (आपको दौरे नबवी याद आ गया) पस फ़रमाया: नबी (ﷺ) दुनिया से तशरीफ़ ले गए और आपको जौ की रोटी पेट भर कर नसीब नहीं हुई। (तुहफ़त-उल-क़ारी)
सीरत-उन-नबी ﷺ पर उपयोगी पुस्तकें
लेख

सीरत-उन-नबी ﷺ पर उपयोगी पुस्तकें

हज़ूर-ए-अकरम ﷺ की सीरत-ए-मुबारका पर अरबी भाषा में निम्नलिखित पुस्तकों से लाभ उठाया जा सकता है: 1: अस-सीरत अन-नबविय्याह: दो खंडों (जिल्दों) में चार भागों पर आधारित यह अब्दुल मलिक बिन हिशाम अल-हिमयरी (मृत्यु: 833 हिजरी) की है, जो इब्न इसहाक़ की 'अल-मग़ाज़ी व अस-सियर' के क्रम (तरतीब) से लिखी गई है।...

ट्रेंडिंग न्यूज़

सभी समाचार