हज़रत कअब बिन मालिक (रज़ियल्लाहु अन्हु) से मरवी है कि आनहज़रत (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) तीन उंगलियों से खाना तनावुल फ़रमाते और आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) अपने हाथ को साफ़ न फ़रमाते जब तक कि आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) उसको चाट न लेते। (अबू दाऊद - मुतरजिम)
एक फ्रांसीसी महिला अपने चौदह वर्षीय बेटे को लेकर फ्रांस के एक इस्लामिक सेंटर में आई ताकि उसका बेटा मुसलमान हो जाए। वे दोनों इस्लामिक सेंटर पहुँचे اور इस्लामिक सेंटर के डायरेक्टर के ऑफिस में जाकर बच्चे ने मुलाकात की। बच्चे ने कहा, "मेरी अम्मी चाहती हैं कि मैं मुसलमान हो जाऊँ।" इस्लामिक सेंटर के डायरे...