عَنْ أَنَسِ بْنِ مَالِكٍ، قَالَ: قُبِضَ رَسُولُ اللهِ صَلَّى اللهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ وَهُوَ ابْنُ ثَلَاثٍ وَسِتِّينَ، وَأَبُو بَكْرٍ وَهُوَ ابْنُ ثَلَاثٍ وَسِتِّينَ، وَعُمَرُ وَهُوَ ابْنُ ثَلَاثٍ وَسِتِّينَ(مسلم شریف: ۲۳۴۸)
अनुवाद
हज़रत अनस बिन मालिक (रज़ि.) फ़रमाते हैं कि नबी (ﷺ) का इंतिक़ाल हुआ तो आप तिरसठ बरस के थे, अबू बक्र सिद्दीक़ (रज़ि.) का इंतिक़ाल भी तिरसठ बरस की उम्र में हुआ और उमर (रज़ि.) का इंतिक़ाल भी तिरसठ बरस ही की उम्र में हुआ। (तफ़हीमुल मुस्लिम)