रोज़े में इनहेलर का इस्तेमाल
साँस वग़ैरह की बीमारी में इनहेलर के इस्तेमाल से रोज़ा फ़ासिद हो जाएगा (टूट जाएगा)। जो दवा भाप की शक्ल में मुँह या नाक के ज़रिए खींची जाए, चाहे मशीन के ज़रिए खींची जाती हो या किसी और तरीक़े से, उनसे रोज़ा फ़ासिद हो जाएगा। (अहम मसाइल/जि:१/पृ:१००)