मुहक्कक मसाला

मुलाज़िम (कर्मचारी) को तनख़्वाह तय किए बग़ैर रखना जायज़ नहीं है, इससे मामला फ़ासिद (अमान्य) हो जाएगा। अक़्द (अनुबंध/contract) के वक़्त ही तनख़्वाह तय करना ज़रूरी है और तय न करने की सूरत में वह 'उजरत-ए-मिस्ल' का हक़दार होगा, यानी ऐसा आदमी उतनी ही ज़िम्मेदारी के साथ दूसरी जगह काम करता और उसको जो तनख़्वाह मिलती उसी का हक़दार होगा। (माखूज़ अज़ : कारोबारी मसाइल और उनका शरई हल क़िस्त अव्वल / पृष्ठ: 93)

रश्क के क़ाबिल एक वाक़िया
लेख

रश्क के क़ाबिल एक वाक़िया

एक तुर्क मुसलमान मस्जिद-ए-नबवी शरीफ़ के अहाते (प्रांगण) में खड़े होकर अपना आँखों देखा वाक़िया इस तरह बयान करता है: मैं मस्जिद-ए-नबवी में खड़ा देख रहा था कि चार पुलिसवाले किसी का इंतज़ार कर रहे हैं। फिर एक शख़्स नमूदार (प्रकट) हुआ तो पुलिसवालों ने भागकर उसे क़ाबू में कर लिया और उसके हाथ जकड़ लिए।...