लाल मिर्च और कोयला रखकर गोश्त भेजना।
कुछ लोग लाल-पीला पानी (पानी में चूना और हल्दी मिलाकर) इंसान के ऊपर से उतारते हैं, इसी तरह कुछ लोग नज़र उतारने के लिए झाड़ू की कड़ियाँ ऊपर से उतारकर जलाते हैं, और कुछ लोग बाहर से गोश्त वगैरह भेजते वक़्त साथ में लाल मिर्च और कोयला रखते हैं, और कहते हैं कि यह साथ रखने से शैतान और जिन्न का असर नहीं होता; यह चीज़ें नाजायज़ और तवह्रुमात-ए-बातिला (झूठे अंधविश्वासों) के क़बील (श्रेणी) से हैं, इनसे मुसलमानों को एहतराज़ (परहेज़) करना चाहिए। (अहम मसाइल/जि:७/पृ:२६)