मिम्बर की उस सीढ़ी पर जहाँ इमाम बैठता है या क़दम रखता है, दीनी किताबें रखना बेअदबी है, इससे एहतराज़ करना (बचना) चाहिए। (किताबुन नवाज़िल / जिल्द: 15 / सफ़हा: 67)
खुरासान का बादशाह शिकार खेलकर वापस आने के बाद तख्त पर बैठा था, थकावट की वजह से उसकी आँखें बोझिल हो रही थीं। बादशाह के पास एक गुलाम हाथ बांधे अदब के साथ खड़ा था। बादशाह को सख्त नींद आई हुई थी, मगर जब भी उसकी आँखें बंद होतीं, तो एक मक्खी आकर उसकी नाक पर बैठ जाती थी। नींद और बे-खयाली (अचेतन अवस्था) की...