सलाम में पहल करना?
जब किसी मुसलमान से मुलाक़ात हो तो सलाम में पहल करना मज़ीद फ़ज़ीलत का बाइस है, एक हदीस में वारिद है कि लोगों में अल्लाह तआला के क़ुर्ब का सबसे मुस्तहिक वह शख़्स है जो सलाम करने में पहल करे, और एक दूसरी हदीस में है कि सलाम में पहल करने वाला तकब्बुर से बरी है। (किताबुन नवाज़िल / जिल्द: 15 / सफ़हा: 234)