जनाज़े को चार आदमियों के द्वारा उठाकर मुनासिब (मध्यम) गति से चलना चाहिए और हर उठाने वाले को चालीस कदम लेकर चलना चाहिए। और मिट्टी देने के बाद सूरह बक़रह का आरंभ और अंत पढ़कर ईसाल-ए-सवाब करना हदीस से साबित है; इसलिए ईसाल-ए-सवाब करके आना ही बेहतर है, जल्दी हो तो उससे पहले भी आ सकते हैं। (किताबुन नवाज़िल/खंड: 6/पृष्ठ: 164)