मुहक्कक मसाला

नाफ़ (नाभि) के नीचे के बालों की सीमाएँ और साफ़ करने का तरीका?

नाफ़ के नीचे और दाएँ-बाएँ जो बाल हों, इसी तरह खिसयतैन (अंडकोष) और सुरीन (नितंबों) के नीचे तक और मख़सूस उज़्व (गुप्तांग) के आस-पास के सब बालों को साफ़ करना ज़रूरी है। बेहतर और सुन्नत यह है कि उस्तरे या ब्लेड वग़ैरह से मूंड़ा जाए, इसके अलावा किसी दवा, साबुन या पाउडर वग़ैरह से साफ़ करना या कैंची से काटना भी जायज़ है। यह सफ़ाई हर जुमे के दिन मुनासिब है, इसका मौक़ा न हो तो पंद्रह दिन में सफ़ाई कर लेनी चाहिए, और 40 दिन तक इन बालों को छोड़े रखना मकरूह-ए-तहरीमी है। (किताबुन नवाज़िल/खंड: 15/पृष्ठ: 547)

शीशे से दीवार तक
लेख

शीशे से दीवार तक

एक महिला कहती हैं: एक दिन मैं अपने घर की सफ़ाई कर रही थी, इतने में मेरा बेटा आया और शीशे का एक नायाब तोहफा (शाहकार) गिरा दिया और वह टूट गया। मैं उससे बहुत नाराज़ थी क्योंकि यह बहुत महंगा था, मेरी मां ने मुझे दिया था, मैं इसे पसंद करती थी और इसे संभालकर रखना चाहती थी। मैंने गुस्से में उसे बुलाया और...

ट्रेंडिंग न्यूज़

सभी समाचार