गर्म मशरूब (पेय) को फूंक मारकर ठंडा करना?
शरीयत में गर्म खाना-पीना पसंदीदा नहीं है, और यह तिब्बी (चिकित्सा) एतबार से भी सख्त नुकसानदेह है, इसलिए गर्म चीज़ को थोड़ा ठंडा होने के बाद ही इस्तेमाल करना चाहिए। और अगर उसे ठंडा करने के लिए मुंह से फूंकेंगे तो थूक वगैरह शामिल होकर एक नागवार सूरत बन जाएगी, इसलिए आनहज़रत सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने खाने-पीने की चीज़ों को फूंक मारकर ठंडा करने से मना फ़रमाया है। (किताबुन नवाज़िल / जिल्द: 16 / सफ़हा: 129)