मुहक्कक मसाला

जानवर ज़िबह करने के चंद तरीक़ों का शरई हुक्म:

(1) ज़िबह शरई में जानवर की चार रगों: हलक़ूम (सांस की नली, जिसे नरख़रा कहते हैं), मरी (नरख़रे से मैदे तक खाने-पीने की नली) और वदजैन (ख़ून की दो नली, जो नरख़रे के दाएं-बाएं होती हैं, जिसे शह रग कहते हैं) में से कम से कम तीन रगों का कटना ज़रूरी है, तीन रगों से कम कटने की सूरत में ज़िबह किया हुआ जानवर हलाल नहीं होगा।

(2) मुकम्मल रूह निकलने के बाद जब जानवर ठंडा हो जाए, उस वक़्त उसकी गर्दन अलग करनी चाहिए, ठंडा होने से पहले गर्दन को अलग करना; जिससे जानवर को तकलीफ़ पहुंचे मकरूह है।

(3) ज़िबह करने के बाद जानवर ठंडा होने से पहले, गले की हड्डी की रग को छुरी की नोक से काटना, जिससे जानवर को तकलीफ़ पहुंचे मकरूह है।

(किताब: मुंतख़ब फ़तवा दारुल उलूम देवबंद / पृ: 452)

तौहीद के दरजात (एकेश्वरवाद के चरण)
लेख

तौहीद के दरजात (एकेश्वरवाद के चरण)

मुस्निद अल-हिंद, इमाम-ए-अकबर हज़रत शाह वलीउल्लाह मुहद्दिस देहलवी ؒ ने इर्शाद फ़रमाया है कि अक़ीदा-ए-तौहीद की तकमील (पूर्णता) के लिए चार दर्जों की तौहीद का मानना लाज़िम है, अगर किसी भी दर्जे की तौहीद में ज़र्रा बराबर भी कमी रह जाएगी तो इंसान हरगिज़ मुवह्हिद (एकेश्वरवादी) नहीं कहलाया जा सकता, वे चार दर...

ट्रेंडिंग न्यूज़

सभी समाचार