कुछ लोग यह अक़ीदा (विश्वास) रखते हैं कि उल्टा जूता या चप्पल अगर सीधा न किया जाए तो इससे काम बिगड़ जाता है, घर में झगड़े होते हैं, काम उल्टे हो जाते हैं वगैरह, इसलिए जल्द से जल्द उसे सीधा कर दिया जाए। यह अक़ीदा रखना बिल्कुल ग़लत है, अलबत्ता किसी भी चीज़ को उसकी असली हालत के मुताबिक रखना अदब और तहज़ीब के दायरे में आता है। (अहम मसाइल / जि.: 2 / पृष्ठ: 33)