कुछ औरतें बावुज़ू होने की हालत में अपने छोटे बच्चे का पेशाब-पाखाना धुलाने पर यह खयाल करती हैं कि उनके इस अमल से खुद उनका वुज़ू भी टूट गया, जबकि यह खयाल सही नहीं है, क्योंकि वुज़ू के टूटने के लिए नवाक़िज़े वुज़ू में से किसी नाक़िज़ का पाया जाना ज़रूरी है, और वह यहां नहीं पाया गया, इसलिए उनका वुज़ू भी नहीं टूटा। (अहम मसाइल / जि.: 3 / पृष्ठ: 57)