लड़की जब रुख़्सत होकर ससुराल चली जाती है, तो शौहर (पति) के ताबे (अधीन) होकर ससुराल ही उसका वतन बन जाता है; अलबत्ता मायका जो उसका पहले से वतन-ए-असली (मूल निवास) है, वह उस वक़्त तक वतन-ए-असली बाक़ी रहेगा, जब तक कि उर्फ़ (रिवाज़) के एतबार से वहाँ की आमद-ओ-रफ़्त, और क़याम (ठहरना) निस्बतन (तुलनात्मक रूप से) ससुराल से ज़्यादा हो, और जब वह मुस्तक़िल (स्थायी रूप से) ससुराल में क़याम करने लगे, और मायके में आरज़ी (अस्थायी) तौर पर आने-जाने लगे, तो अब उसका मायका उसका वतन-ए-असली बाक़ी न रहेगा और मायके में पंद्रह दिन से कम क़याम की सूरत में क़स्र (नमाज़ छोटी) करेगी। (बहिश्ती ज़ेवर 50/2, फ़तावा महमूदिया 501/7) (माखूज़ अज़ : किताब-उन-नवाज़िल 452/5)