`अच्छे गुलाम (बंदे) की सिफ़त अपनाओ`

इमाम इब्न अल-जौज़ी (र...
Ummah Post
5 May, 2025

`अच्छे गुलाम (बंदे) की सिफ़त अपनाओ`

इमाम इब्न अल-जौज़ी (रहमतुल्लाही अलैहि) फ़रमाते हैं:

"मैंने एक बूढ़ी औरत को देखा कि वह ज़ुहर की अज़ान से पहले ही वज़ू कर रही थी। मुझसे रहा न गया तो मैंने उससे पूछ लिया: 'क्या ज़ुहर की अज़ान हो गई है?'

उस बूढ़ी महिला ने जवाब दिया:

'أنا أذهب إليه قبل أن يناديني'

(मैं उसकी [अल्लाह की] तरफ उसके बुलावे से पहले ही चली जाती हूँ।)"

इमाम इब्न अल-जौज़ी (रहमतुल्लाही अलैहि) कहते हैं: "इसके बाद मैंने जान लिया कि मैं एक बुरा बंदा हूँ।"

महान मुअद्दिथ इमाम सुफ़ियान बिन उयैना (रहमतुल्लाही अलैहि) फ़रमाते हैं:

"तुम बुरे ग़ुलाम की तरह न बनो कि वह बुलाने पर ही आता है।"

- अल-तब्सिराह लिल-इमाम इब्न अल-जौज़ी; पृ. 131

Share this article
साजिश हो तो ऐसी!
लेख

साजिश हो तो ऐसी!

एक व्यक्ति अपनी पत्नी को लेकर एक धार्मिक विद्वान (आलिम-ए-दीन) के पास आया और कहने लगा: "हज़रत साहब! यह मेरी पत्नी हैं, इन पर अचानक किसी साए (आसिब) का हमला हुआ है, शायद जिन्न चढ़ा है।" जब इमाम साहब ने दम-दुरूद (दुआ) किया तो जिन्न बातें करने लगा। हज़रत साहब: "अभी के अभी बाहर निकलो, वरना मैं... !"...