"गुनाहों की सबसे बड़ी सज़ा यह है कि बंदा अपने नफ़्स (आत्मा)...
Ummah Post
8 June, 2025

"गुनाहों की सबसे बड़ी सज़ा यह है कि बंदा अपने नफ़्स (आत्मा) को भुला दे, अल्लाह तआला की ओर से दिए जाने वाले अपने हिस्से को ठुकरा दे और अल्लाह की अता (वरदान) को तुच्छ व कमतर क़ीमत के बदले बेच दे। चुनाँचे, गुनाहगार बंदा ऐसी चीज़ ज़ाया (नष्ट) कर देता है जिसका कोई बदल (विकल्प) ही नहीं है।

शायर कहता है:

مِنْ كُلِّ شَيْءٍ إِذَا ضَيَّعْتَهُ عِوَضُ

وَمَا مِنَ اللهِ إِنْ ضَيَّعْتَهُ عِوَضُ

'हर चीज़ का, जिसे आप ज़ाया कर दें, कोई न कोई एवज़ (बदला) होता है,

लेकिन अगर आप अल्लाह को छोड़ दें (खो दें), तो उसका कोई एवज़ नहीं है।'

चुनाँचे, अल्लाह अपने सिवा हर चीज़ का एवज़ अता फ़रमाता है और कोई भी चीज़ अल्लाह का एवज़ नहीं हो सकती।

-------------

(हर वह चीज़ जिससे तू जुदा हुआ, उसका कोई न कोई बदल है; लेकिन अगर तू अल्लाह से जुदा हो गया, तो उसका कोई बदल नहीं है।)"

Share this article
आदात, अख़लाक़ और तर्ज़-ए-अमल ख़ून और नस्ल दोनों की पहचान करा देते हैं
लेख

आदात, अख़लाक़ और तर्ज़-ए-अमल ख़ून और नस्ल दोनों की पहचान करा देते हैं

एक बादशाह के दरबार में एक अजनबी नौकरी की तलब लिए हाज़िर हुआ, क़ाबिलियत पूछी गई, कहा कि मैं सियासी हूँ। बादशाह के पास सियासतदानों की भीड़ रहती थी, उसे ख़ास घोड़ों के अस्तबल का इंचार्ज बना लिया गया, जो हाल ही में फ़ौत हो चुका था। चंद दिन बाद बादशाह ने उससे अपने सबसे महँगे और अज़ीज़ घोड़े के मुतअल्लिक़...