चाय वाले ने अपने काउंटर पर लिखवाया:
"मैं भले ही आम हूँ मगर चाय स्पेशल बनाता हूँ।" 😄
एक रेस्टोरेंट ने सबसे अलग जुमला लिखवाया:
"यहाँ घर जैसा खाना नहीं मिलता, आप इत्मीनान से तशरीफ़ लाएं।" 😊
इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर स्लोगन पढ़ा तो दंग रह गया:
"अगर आपका कोई फैन (प्रशंसक/पंखा) नहीं है, तो यहाँ से ले जाएँ।" 😅
गोलगप्पे के ठेले पर यूँ लिखा था:
"गोलगप्पे खाने के लिए दिल बड़ा हो न हो, मूँह का बड़ा होना ज़रूरी है, पूरा खोलें।" 😂
फल वाले के यहाँ तो गज़ब का फ़िकरा लिखा देखा:
"आप तो बस सब्र (धैर्य) करें, फल हम दे देंगे।" 😔
घड़ी की दुकान पर भी एक ज़बरदस्त फ़िकरा देखा:
"भागते हुए वक़्त को अपने बस में रखें, चाहे दीवार पर टांगें, या हाथ पर बांधें।" 😀
बालों की एक कंपनी ने तो अपने हर प्रोडक्ट पर लिख दिया:
"हम भी बाल-बाल बचाते हैं।" 😆
और एक डेंटिस्ट (दंत चिकित्सक) का लिखा फ़िकरा पढ़ा तो हँसी आ गई:
"दांत कोई भी तोड़े,
लगा हम देंगे 🤪"
एक दुकान के शटर पर लिखा देखा:
"दुकान के औक़ात-ए-कार (कार्य समय):
सुबह 9 से शाम 6 तक,
हम अपनी औक़ात में रहते हैं।"