क़ुरआन देखते थे मोबाइल के हो गए,
उम्मत का सोचते थे मोबाइल क...
Ummah Post
4 October, 2024

क़ुरआन देखते थे मोबाइल के हो गए,

उम्मत का सोचते थे मोबाइल के हो गए।

दिल में नबी से प्यार की ख़ुशबू लिए हुए,

नेकी का बोलते थे मोबाइल के हो गए।

कितने हसीन दिन थे ग़म-ए-दीन को लेकर,

मस्जिद में बैठते थे मोबाइल के हो गए।

जिस सम्त (दिशा) निगाहों की ख़ताओं का ख़ौफ़ था,

चेहरे को फेरते थे मोबाइल के हो गए।

मअ्यूब (बुरा/नापसंद) हो इस्लाम की नज़रों में तो ऐसी,

ख़्वाहिश को रौंदते थे मोबाइल के हो गए।

इक पल भी मासिवाए ख़ुदा (ईश्वर के अलावा) पर फ़िदा न हो,

हम दिल को रोकते थे मोबाइल के हो गए।

- हुदहुद इलाहाबादी

Share this article
शुक्र अदा करने के फायदे और इसकी अहमियत
लेख

शुक्र अदा करने के फायदे और इसकी अहमियत

शुक्र अदा करने का एक फायदा तो यह होगा कि आपकी की हुई इबादत अल्लाह के हुज़ूर में क़बूल व मंज़ूर होगी क्योंकि अल्लाह को शुक्र बड़ा पसंद है। दूसरा फायदा यह होगा कि अल्लाह की तरफ से इबादत की मज़ीद (और ज़्यादा) तौफ़ीक़ मिलेगी। चुनाँचे अल्लाह तआला ख़ुद फ़रमाते हैं: 'अगर तुम शुक्र करोगे तो हम तुम्हें वह ने...