"क़ूवत-ए-इश्क़ से हर पस्त को बाला कर दे,
दहर में इस्म-ए-मोह...
Ummah Post
17 August, 2025

"क़ूवत-ए-इश्क़ से हर पस्त को बाला कर दे,

दहर में इस्म-ए-मोहम्मद (ﷺ) से उजाला कर दे।"

अपने इश्क़ (प्रेम) की ताक़त से हर पस्ती (गिरावट) को ऊँचाई पर ले जा और इस दुनिया में मुहम्मद (ﷺ) के मुबारक नाम की रोशनी फैला दे।

(व्याख्या: ग़ुलाम रसूल मेहर)

तुम सरवर-ए-दो आलम (दोनों जहाँ के मालिक) ﷺ के इश्क़ में फ़ना (लीन) हो जाओ और यक़ीन रखो कि इस इश्क़ की बदौलत तुम्हारे अंदर यह ताक़त पैदा हो जाएगी कि तुम सारी दुनिया में सरवर-ए-दो आलम ﷺ का नाम बुलंद कर दोगे।

(व्याख्या: यूसुफ़ सलीम चिश्ती)

हवाला (संदनर्भ):

कलाम: अल्लामा मुहम्मद इक़बाल (ؒ)

किताब: बांग-ए-दरा (तीसरा हिस्सा)

नज़्म: जवाब-ए-शिकवा

https://t.me/IslamicUrduPoetry

Share this article
एक ही सफ़ (कतार) में खड़े हो गए महमूद व अयाज़ (इस्लामी न्याय की मिसाल)
लेख

एक ही सफ़ (कतार) में खड़े हो गए महमूद व अयाज़ (इस्लामी न्याय की मिसाल)

इमाम अबू यूसुफ (रह.) खलीफा हारून रशीद के ज़माने में पूरे इस्लामी जगत के मुख्य न्यायाधीश (काज़ी-उल-कुज़ात) थे। एक बार उनके पास खलीफा हारून रशीद और एक ईसाई नागरिक का मुकदमा आया। इमाम ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला ईसाई के हक में सुनाया। इस तरह के सुनहरे और रोशन वाकयात इस्लामी इतिहास के प...