दिल को फ़ारिग (मुक्त) करने का तरीक़ा
⭕ क़ल्ब (दिल) को हर वक्त मा-सिवा अल्लाह (अल्लाह के अलावा हर चीज़) से फ़ारिग रखना चाहिए (यानी अल्लाह तआला के सिवा दिल किसी और चीज़ से लगा हुआ न रहे), यह निहायत नाफ़ेअ (अत्यंत लाभदायक) है। तहसील (इसे हासिल करने) का तरीक़ा यह है कि जो बात और जो काम ज़रूरी न हो, न उसको देखो, न सुनो, न उसका तसव्वुर (कल्पना) करो; ख़्वाह (चाहे) ये चीज़ें माज़ी (अतीत) के मुतअल्लिक़ (संबधित) हों या मुस्तक़बिल (भविष्य) के... ⭕