*ईज़ा-ए-मुस्लिम (मुसलमान को तकलीफ़ पहुँचाने) की आम सूरतें*...
Ummah Post
30 August, 2025

*ईज़ा-ए-मुस्लिम (मुसलमान को तकलीफ़ पहुँचाने) की आम सूरतें*

🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾

*ज़बान से ईज़ा (तकलीफ़)*

ग़ीबत (पीठ पीछे बुराई), चुग़ली, गाली-गलौज, सख्त लहजा, तंज़िया (व्यंग्यात्मक) अलफ़ाज़।

*दिल आज़ारी*

किसी को कमतर समझना, इज़्ज़त-ए-नफ़्स (आत्मसम्मान) को मजरूह (ठेस) करना, बेवजह डांट-डपट।

*झूठ और फ़रेब*

लेन-देन या वादों में धोखा देना।

*बदगुमानी और तोहमत*

बिला तहक़ीक़ (बिना जांच के) इल्ज़ाम लगाना या नीयत पर हमला करना।

*माली ईज़ा*

क़र्ज़ अदा न करना, मज़दूर की मज़दूरी रोकना, नाज़ायज़ मुनाफ़ा ख़ोरी।

*जिस्मानी ईज़ा*

मार-पीट, धक्का देना, बिलावजह सख़्ती करना।

*हुक़ूक़ की पामाली (अधिकारों का हनन)*

पड़ोसी के हुक़ूक़ नज़रअंदाज़ करना, रास्ता तंग करना, शोर व तकलीफ़ देना।

*अहद शिकनी (वादा ख़िलाफ़ी)*

वादा ख़िलाफ़ी, मुआहदे (समझौते) तोड़ना।

*ज़ातिया अशिया (निजी चीज़ों) का नाहक़ इस्तेमाल*

किसी की चीज़ बग़ैर इजाज़त इस्तेमाल करना या नुक़सान पहुँचाना।

*नाइंसाफ़ी व ज़ुल्म*

इख़्तियारात (अधिकारों) या ताक़त का ग़लत इस्तेमाल, कमज़ोर को दबाना।

*यह वो सूरतें हैं जो हमारे घरों, इदारों (संस्थानों), बाज़ारों और मोहल्लों में रोज़मर्रा दिखाई देती हैं। इनके सद्दे-बाब (रोकथाम) से ही मुआशरा (समाज) राहत व सुकून का गहवारा बन सकता है।*

Share this article
एक खामोश सबक़
लेख

एक खामोश सबक़

एक शादी समारोह में, एक सज्जन अपने एक परिचित व्यक्ति के पास गए और पूछा, "क्या आपने मुझे पहचाना?" उन्होंने ध्यान से देखा और कहा, "हाँ, तुम मेरे प्राइमरी स्कूल के छात्र हो। आजकल क्या कर रहे हो?" छात्र ने जवाब दिया, "मैं भी आपकी तरह एक स्कूल टीचर हूँ। और टीचर बनने की यह इच्छा मुझमें सिर्फ़ आपकी वजह से ह...