अस्सलामू अलैकुम

इस्लामी इतिहास
किस्त (एपिसोड) नंबर 2...
Ummah Post
8 October, 2024

अस्सलामू अलैकुम

इस्लामी इतिहास

किस्त (एपिसोड) नंबर 2

ज़मीन व आसमान की पैदाइश (उत्पत्ति)

अल्लाह तआला ने पूरी कायनात (सृष्टि) और इसकी तमाम चीज़ों को बेमिसाल पैदा किया है। क़ुरआन मजीद में ज़मीन और आसमान की पैदाइश का ज़िक्र कई जगहों पर आया है और कुछ जगहों पर साफ़ तौर पर (صراحت کے ساتھ) बयान किया गया है कि किसे कितने दिनों में पैदा किया गया है। इन सभी आयतों को सामने रखने के बाद पता चलता है कि पहले ज़मीन का माद्दा (तत्व/पदार्थ) तैयार किया गया और वह अभी इसी हालत में था कि आसमान के माद्दे को धुएं की शक्ल में बनाया गया, फिर ज़मीन को मौजूदा शक्ल व सूरत पर फैलाया गया और साथ ही इसकी तमाम चीज़ें पैदा की गईं, इसके बाद सातों आसमानों को बनाया गया। इस तरह ज़मीन व आसमान और उनके बीच की चीज़ें वजूद (अस्तित्व) में आईं। यह सारा काम कुल छह दिनों में मुकम्मल (पूरा) हो गया। ख़ुद अल्लाह तआला क़ुरआन मजीद में फ़रमाता है: "हम ने ही ज़मीन व आसमान और उनके बीच की चीज़ों को छह दिन में पैदा किया है, और हमें उनकी पैदाइश में थकान का कोई एहसास न हुआ।" (सूरह क़ाफ़: 38)।

Share this article
खामोश परिंदा
लेख

खामोश परिंदा

हज़रत सुलेमान (अलैहिस्सलाम) के दौर में एक शख़्स ने एक ख़ूबसूरत परिंदा ख़रीदा। वह जब चहचहाता तो उसकी अत्यंत दिलकश और सुरीली आवाज़ से वह शख़्स बहुत ख़ुश होता, मानो उस परिंदे की आवाज़ बहुत ही मीठी और प्यारी थी। एक दिन अचानक उस पिंजरे के पास उसी की तरह का एक और परिंदा आया और अपनी ज़बान में कुछ बातें...