अफगानी लड़का काबुल से लैंडिंग गियर में पहुंचा दिल्ली...
एजेंसियों में खौफ और दहशत की लहर
रविवार की सुबह दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक 13 साल का लड़का काम एयर (Kam Air) के लैंडिंग गियर में छिपकर अफगानिस्तान से दिल्ली पहुंच गया। यह घटना 23 सितंबर की सुबह 11:10 बजे हुई। पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि यह लड़का अफगानिस्तान के कुंदुज शहर का रहने वाला है। चूंकि लड़का नाबालिग है, इसलिए उस पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। एजेंसियों ने पूरी पूछताछ और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवक को वापस अफगानिस्तान भेज दिया।
✍️ अल-बलाग 📘