इसलाही तअल्लुक़ (सुधार के रिश्ते) की अहमियत: हज़रत शाह हकीम...
Ummah Post
10 January, 2026

इसलाही तअल्लुक़ (सुधार के रिश्ते) की अहमियत: हज़रत शाह हकीम मोहम्मद अख्तर (रहमतुल्लाह अलैह) फ़रमाने लगे कि जब तक किसी की इसलाह (सुधार) न हो, वह रूहानी (आध्यात्मिक) तौर पर नाबालीग़ (अपरिपक्व) होता है। जब नाबालीग़ हो तो भूल-चूक हो जाती है, कोताही (लापरवाही) हो जाती है। लेकिन जब इंसान नेक सोहबत (अच्छी संगति) इख़्तियार करता है और अपनी इसलाह की फ़िक्र होती है, तो फिर अल्लाह पाक आहिस्ता-आहिस्ता दिल को नेक जज़बात (अच्छे विचारों) से मुनव्वर (रोशन) कर देते हैं और ग़लत जज़बात को अल्लाह पाक मग़लूब (दबा/कम) कर देते हैं; वे ख़त्म तो नहीं होते, लेकिन मग़लूब हो जाते हैं।

Share this article
शैतान के तीन हथियार
लेख

शैतान के तीन हथियार

हज़रत सय्यिदुना वहब बिन मुनब्बिह रहमतुल्लाहि अलैह से नक़्ल है: बनी इसराईल का एक आबिद (इबादत करने वाला) अपने इबादतख़ाने में एक लंबे अरसे से इबादत में मशग़ूल था। वह मुजाहदे करता और हमेशा गुनाहों से बचता। उसकी इबादत और परहेज़गारी को देखकर शैतान के चेले इबलीस के पास आए और कहा: "फ़लां शख़्स ने हमें आज...