इमाम हाकिम रहिमहुल्लाह बयान करते हैं: हमें हमारे उस्ताद अबू अल-वलीद रहिमहुल्लाह ने अपनी अंगूठी दिखाई जिस पर नक़्श (खुदा हुआ) था: "अल्लाह ही हस्सान बिन मुहम्मद का आसरा है।"
अबू अल-वलीद कहते हैं: हमें हमारे उस्ताद अब्दुल मलिक बिन मुहम्मद बिन अदी रहिमहुल्लाह ने अपनी अंगूठी दिखाई जिस पर नक़्श था: "अल्लाह ही अब्दुल मलिक बिन मुहम्मद का आसरा है।"
अब्दुल मलिक कहते हैं: हमें हमारे उस्ताद रबी बिन सुलेमान रहिमहुल्लाह ने अपनी अंगूठी दिखाई जिस पर नक़्श था: "अल्लाह ही रबी बिन सुलेमान का आसरा है।"
रबी कहते हैं: हमें हमारे उस्ताद शाफ़ई रहिमहुल्लाह ने अपनी अंगूठी दिखाई जिस पर नक़्श था: "अल्लाह ही मुहम्मद बिन इदरीस का आसरा है।"
(तबक़ात उलेमा अल-हदीस लि-इब्न अब्द अल-हादी: 3/90)