अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि उस्ताज़ुल असातिज़ा...
Ummah Post
22 April, 2026

अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि उस्ताज़ुल असातिज़ा (शिक्षकों के शिक्षक) हज़रत मौलाना क़मर उस्मानी साहब रहिमहुल्लाह (हदीस के शिक्षक, दारुल उलूम वक़्फ़ देवबंद) का लंबी बीमारी के बाद अभी कुछ देर पहले इंतक़ाल हो गया है। इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।

हज़रत मरहूम की वफ़ात (निधन) शैक्षणिक और धार्मिक हलकों के लिए एक बहुत बड़ा नुक़सान है। अल्लाह तआला ने उन्हें इल्म-ए-हदीस की ख़िदमत और दीन के प्रचार-प्रसार में एक असाधारण मक़ाम (स्थान) अता फ़रमाया था।

अल्लाह तआला हज़रत के दरजात बुलंद फ़रमाए, आला इल्लिय्यीन में मक़ाम-ए-करीम से सरफ़राज़ फ़रमाए और पसमंदगान (शोक संतप्त परिवार) को सब्र-ए-जमील की तौफ़ीक़ अता फ़रमाए।😢

Share this article
झूठी उम्मीद और अधूरे वादे का घातक अंजाम
लेख

झूठी उम्मीद और अधूरे वादे का घातक अंजाम

एक आदमी कई रातें सख्त सर्दी में आराम से सोता रहा। एक दिन किसी राहगीर ने गुजरते हुए उससे कहा: "मैं तुम्हें एक गर्म रज़ाई लाकर दूंगा"!! वह राहगीर अपनी मंज़िल को चला गया और रज़ाई लाने का वादा भूल गया, बूढ़ा आदमी उसका इंतज़ार करते हुए सर्दी से मर गया। लोगों को उसकी लाश के पास एक लिखा हुआ पर्चा (नोट)...