*हुज़ूर ﷺ का चेहरा-ए-अनवर (नूरानी चेहरा):*

हज़रत इब्ने अब...
Ummah Post
4 May, 2026

*हुज़ूर ﷺ का चेहरा-ए-अनवर (नूरानी चेहरा):*

हज़रत इब्ने अब्बास (रज़ियल्लाहु अन्हुमा) फ़रमाते हैं: हुज़ूर ﷺ के जो दंदान-ए-मुबारक (पवित्र दांत) थे, वो न ऐसे थे कि (ज़्यादा) फ़ासला हो और न ही ऐसे कि एक दूसरे के ऊपर चढ़े हुए हों। आप ﷺ के जितने दंदान-ए-मुबारक थे, अपनी-अपनी जगह ऐसे फ़िट थे जैसे मोती और नगीना फ़िट होता है। दरमियान (बीच) में मामूली-मामूली सा ख़ला (स्थान/अंतर) था।

सैयिदा आयशा (रज़ियल्लाहु अन्हा) फ़रमाती हैं: हुज़ूर ﷺ अगर गुफ़्तगू (बातचीत) के दरमियान किसी बात पर मुस्कुराते थे, तो आप ﷺ की मुस्कुराहट की वजह से उन दंदान-ए-मुबारक से ऐसी दल्फ़रेब (आकर्षक) रोशनी निकलती थी कि अगर उसका पर्तव (अक्स/परछाई) दीवार पर पड़ता था, तो अल्लाह तआला दीवार को भी रोशन फ़रमा देते थे। सुब्हान अल्लाह!

(शमाईल-ए-तिर्मिज़ी शरीफ़)

Share this article
तुहफ़तुल हिंद और तक़्वियतुल ईमान: हज़रत मौलाना उबैदुल्लाह सिंधी की धार्मिक जागृति
लेख

तुहफ़तुल हिंद और तक़्वियतुल ईमान: हज़रत मौलाना उबैदुल्लाह सिंधी की धार्मिक जागृति

हज़रत मौलाना उबैदुल्लाह सिंधी लिखते हैं कि: सबसे पहले जिस किताब ने मुझे इस्लाम के बारे में सही जानकारी दी और हिंदू समाज में रहकर मैं सोलह साल की उम्र से पहले मुसलमान हो गया, वह "तुहफ़त-उल-हिन्द" है। तुहफ़त-उल-हिन्द के मेरे हमनाम लेखक ने हिंदू धर्म की बहुदेववादी मान्यताओं और रीति-रिवाजों का वर्णन करन...