​🌸 सोचने की बात...! 🌸
​हम जब कार में बैठते हैं, तो ड्राइव...
Ummah Post
13 July, 2026

​🌸 सोचने की बात...! 🌸

​हम जब कार में बैठते हैं, तो ड्राइवर के बारे में कुछ नहीं जानते, फिर भी शांत होकर बैठ जाते हैं, कुछ तो ऐसे भी होते हैं जो सफर के दौरान सो भी जाते हैं।

​बस में बैठकर हम कभी सोचते भी नहीं कि ड्राइवर कैसा है? जानता भी है या नहीं? और हम मजे से सफर करते हैं, कुछ नींद पूरी करते हैं, कुछ नजारों का लुत्फ लेते हैं।

​हम जब ट्रेन में सवार होते हैं, तो न हमें ड्राइवर का नाम मालूम होता है, न उसकी महारत का कोई सबूत, फिर भी हम इत्मीनान से बैठे होते हैं, बातें करते हैं, खाते हैं, और खुशी-खुशी मंजिल की तरफ बढ़ते हैं।

​जहाज में बैठकर तो हम कुछ पलों बाद आसमानों में होते हैं, और वहां तो हमें पायलट की शक्ल तक मालूम नहीं होती... फिर भी हम चैन की नींद सोते हैं, दिल में कोई खटका नहीं होता।

​जब हम दुनिया की इन गाड़ियों के चलाने वालों पर — जिन्हें हम जानते भी नहीं — इतना यकीन कर लेते हैं, तो फिर...

​हमें उस रब पर क्यों शक होता है जो हमारी जिंदगी की गाड़ी खुद चला रहा है?😩😢

​वह रब जिसने हमें पैदा किया, जो हमें हर पल देख रहा है, जो हमारे हाल से वाकिफ है, जो हमारा सबसे बड़ा खैरख्वाह है, जिसने फरमाया:

​"وَهُوَ مَعَكُمْ أَيْنَ مَا كُنتُمْ"

"वह तुम्हारे साथ है जहाँ कहीं भी तुम हो"..." (अल-हदीद: 4)

​तो फिर क्यों हम डिप्रेशन का शिकार होते हैं? क्यों हम परेशान रहते हैं? क्यों हम अपनी जिंदगी की मुश्किलों को अपने दिलो-दिमाग पर हावी होने देते हैं?

​🌿 जिस अल्लाह ने आज तक संभाला है, क्या वह आइंदा भी नहीं संभालेगा?

🌿 जिसने बिना मांगे बहुत कुछ दिया, वह मांगने पर क्यों न देगा?

🌿 जिसने बिना बात कहे तुम्हारी फरियाद सुन ली, वह तुम्हारे सजदों पर क्यों न रहम करेगा?

​बस! एतमाद कर लो, यकीन कर लो, सुकून से जी लो🫰🏻❣️

...

क्योंकि तुम्हारी जिंदगी की गाड़ी, अल्लाह चला रहा है...

Share this article
दूसरों के लिए गड्ढा खोदने वाले (एक फ़िक़्ही हिकायत)
लेख

दूसरों के लिए गड्ढा खोदने वाले (एक फ़िक़्ही हिकायत)

दो औरतें क़ाज़ी इब्न अबी लैला की अदालत में पहुँचीं, यह अपने ज़माने के मशहूर और जाने-माने क़ाज़ी थे। क़ाज़ी ने पूछा, "तुम दोनों में से किसे पहले बात करनी है?" उनमें से बड़ी उम्र वाली महिला ने दूसरी से कहा, "तुम अपनी बात क़ाज़ी साहब के सामने रखो।" वह कहने लगी, "क़ाज़ी साहब, यह मेरी फूफी (बुआ)...