मद्रास (चेन्नई) में एक अंग्रेज़ मुसलमान हुआ। मस्जिद में आकर...
Ummah Post
16 October, 2026

मद्रास (चेन्नई) में एक अंग्रेज़ मुसलमान हुआ। मस्जिद में आकर उसने देखा कि नाली में बहुत सारा रेंठ वगैरह पड़ा है। उसने प्रबंधकों से कहा कि मस्जिद को साफ़ रखना ज़रूरी है, इसकी हालत इतनी ख़राब नहीं रखनी चाहिए।

यह सुनकर प्रबंधक कहने लगे कि तुझमें अभी ईसाइयत बाक़ी है, अभी सफ़ाई की गंध तेरे दिमाग़ से नहीं निकली। (गोया मुसलमान के लिए मैला-कुचैला और ख़राब व जर्जर हालत में रहना ज़रूरी है।) और वे इतने नाराज़ हुए कि उस नव-मुसलमान को मारकर मस्जिद से बाहर निकाल दिया।

कुछ समझदार लोगों को जब इस हरकत की ख़बर हुई, तो वे उस अंग्रेज़ नव-मुसलमान के पास आए और उसे तसल्ली देने लगे।

अंग्रेज़ नव-मुसलमान ने कहा: “क्या आपको यह अंदेशा है कि मैं इन लोगों की इस हरकत की वजह से इस्लाम छोड़ दूँगा?!.... मैं इन लोगों पर ईमान नहीं लाया, बल्कि मुहम्मद रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर ईमान लाया हूँ और मैं जानता हूँ कि हुज़ूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ऐसे नहीं थे।”

Share this article
नजमुद्दीन अय्यूब का निकाह और सुल्तान सलाहुद्दीन अय्यूबी का जन्म
लेख

नजमुद्दीन अय्यूब का निकाह और सुल्तान सलाहुद्दीन अय्यूबी का जन्म

गवर्नर नजमुद्दीन अय्यूब काफी उम्र होने तक शादी से इनकार करते रहे। एक दिन उनके भाई असदुद्दीन शिरकोह ने उनसे कहा: "भाई, तुम शादी क्यों नहीं करते?" नजमुद्दीन ने जवाब दिया: "मैं किसी को अपने काबिल नहीं समझता..." असदुद्दीन ने कहा: "क्या मैं आपके लिए रिश्ता माँगूँ?" नजमुद्दीन ने कहा: "किसका?"...