एक बीवी को
पता चला कि उसका शौहर दूसरी शादी का इरादा रखता है...
Ummah Post
18 October, 2026

एक बीवी को

पता चला कि उसका शौहर दूसरी शादी का इरादा रखता है तो उसने एक दिन बड़े एहतिमाम से अशाईया (रात का खाना) तैयार किया और चार अंडे उबालकर हर एक को अलग-अलग रंग से रंगा और शौहर को पेश कर दिया।

शौहर ने पहले हैरानी से रंग-बिरंगे अंडों को और फिर इस्तिफ़हामिया (सवालिया) नज़रों से बीवी की तरफ़ देखा।

बीवी ने कहा आप खाएँ और फिर बताएँ कि आपको ये रंग-बिरंगे अंडे कैसे लगे?

शौहर ने तीन अंडे खाए और तअज्जुब से बोला कि इनमें तो कोई फ़र्क़ नहीं, सबका यकसाँ ज़ायक़ा है, रंगों का क्या फ़ायदा?

बीवी चालाक लोमड़ी की मानिंद मुस्कुराई और गोया हुई "सरताज! औरतें भी सब एक जैसी ही होती हैं, बस रंगों का फ़र्क़ होता है।"

शौहर ने चौथा अंडा मुँह में ठूँसा, इत्मीनान से निगलकर डकार ली और बोला

"हाँ सच कहती हो, रंगों का ही फ़र्क़ होता है, लेकिन क्या करें कमबख़्त जब तक चारों अंडे खा न लिए जाएँ, पेट नहीं भरता है 🤭🤣😝

Share this article
सच्चे प्रेम की परीक्षा और नबी ﷺ की आज्ञाकारिता
लेख

सच्चे प्रेम की परीक्षा और नबी ﷺ की आज्ञाकारिता

मेरे बुख़ारी शरीफ़ के उस्ताद-ए-मोहतरम, साकिन-ए-बक़ी (बक़ी के निवासी), हज़रत अक़दस मौलाना इस्लाम-उल-हक़ साहब रहमतुल्लाह अलैह ने बुख़ारी शरीफ़ के दर्स (व्याख्यान) में एक क़ीमती बात बताई थी कि मोहब्बत का पता टकराव और मुक़ाबले के वक़्त चलता है। मिसाल के तौर पर, आप बज़ाहिर ऐसा महसूस कर रहे हैं कि मुझे अप...