*वह फूल जो आप मेरी क़ब्र पर डालने का इरादा रखते हैं,*
*वह मेरी ज़िंदगी ही में मुझे दे दीजिए मुझे ख़ुशी होगी।*
*वह जज़्बात जो आप मेरे जाने के बाद लोगों के सामने ज़ाहिर करेंगे,*
*उन्हें मेरे जीते जी ही मुझसे कह दें ताकि मैं अपने अज़ीज़ों (प्रियजनों) के एहसास की ख़ुद क़द्र कर सकूँ।*