दीन (धर्म) से बे-आशना (अंजान) हैं कैसे उलू अल-अम्र (शासक) है...
Ummah Post
16 October, 2024

दीन (धर्म) से बे-आशना (अंजान) हैं कैसे उलू अल-अम्र (शासक) हैं,

शक्ल से हिजड़े नुमा हैं कैसे उलू अल-अम्र हैं।

सूद (ब्याज) लेने को तरक़्क़ी जान कर हैं मुतमइन (संतुष्ट),

पैकर-ए-मक्र व दग़ा (छल-कपट के पुतले) हैं कैसे उलू अल-अम्र हैं।

हाल-ए-उम्मत पर परेशाँ एक लम्हा भी नहीं,

ग़ाफ़िल-ए-बद्रुद्दुजा (अंधेरे के पूर्ण चंद्र अर्थात् नबी ﷺ से बेख़बर) हैं कैसे उलू अल-अम्र हैं।

झूठ को सच की तरह कहना है उनका मश्ग़ला (शौक),

अपने हक़ में बद-दुआ हैं कैसे उलू अल-अम्र हैं।

अहल-ए-बातिल (असत्य के लोगों) की ग़ुलामी में हमेशा मुस्तइद (तैयार),

अहल-ए-ईमाँ (आस्थावानों) पर ख़फ़ा हैं कैसे उलू अल-अम्र हैं।

जिस जगह मम्नूअ (वर्जित) हो जाना अहल-ए-ईमाँ के लिए,

ये नुमायाँ (प्रसिद्ध/मौजूद) उस जगह हैं कैसे उलू अल-अम्र हैं।

- हुदहुद इलाहाबादी

Share this article
'तन्बीहुल ग़ाफ़िलीन' की नसीहतें और इब्रतनाक हिकायात
लेख

'तन्बीहुल ग़ाफ़िलीन' की नसीहतें और इब्रतनाक हिकायात

❶ एक ज़ाहिद (वैरागी) का क़िस्सा मंकूल (वर्णित) है कि वह रोटी के बिना सिर्फ़ सब्ज़ी और नमक वगैरह खा लेते थे। किसी ने कहा, "बस आप इसी पर गुज़ारा करते हैं?" उन्होंने फ़रमाया, "मैं अपनी दुनिया जन्नत (स्वर्ग) के लिए बना रहा हूँ और तू इसे बैतुल ख़ला (शौचालय) के लिए बनाता है। यानी, तू पसंदीदा खाने खाकर उन्...