अक़्ल मारी गई, दीनदारी गई,
इस मोबाइल से परहेज़गारी (पवित्रत...
Ummah Post
27 October, 2024

अक़्ल मारी गई, दीनदारी गई,

इस मोबाइल से परहेज़गारी (पवित्रता) गई।

ख़्वाहिश-ए-नफ़्स (मन की इच्छाओं) में रात भर जाग कर,

मौत की याद की होशियारी (जागरूकता) गई।

मरने वालों पे मरने की लत में लगे (नश्वर लोगों के दीवाने बने),

ग़लबा-ए-दीन (दीन के वर्चस्व) की बेक़रारी गई।

नफ़्स की ख़्वाहिशों की ग़ुलामी मिली,

ग़ैर-महराम (पराए पुरुष/स्त्री) पे जब जान वारी गई।

दीन-बेज़ार (धर्म से विमुख) होते गए इस क़दर,

ज़िक्र व दावत, दुआ, आह व ज़ारी (रोकर गिड़गिड़ाना) गई।

हमको इदराक (समझ/ज्ञान) हुदहुद जैसा नहीं एक पल,

नेक लोगों से यारी हमारी गई।

~ हुदहुद इलाहाबादी

Share this article
तुलना करना छोड़ें, खुद पर विश्वास रखें
लेख

तुलना करना छोड़ें, खुद पर विश्वास रखें

शेर और शार्क दोनों पेशेवर शिकारी हैं, लेकिन शेर समुद्र में शिकार नहीं कर सकता और शार्क ज़मीन पर शिकार नहीं कर सकती। 🦈 शेर को समुद्र में शिकार न कर पाने के कारण बेकार नहीं कहा जा सकता और शार्क को जंगल में शिकार न कर पाने के कारण बेकार नहीं कहा जा सकता। दोनों की अपनी-अपनी सीमाएँ हैं जहाँ वे सर्वश्रे...