एक कुम्हार मिट्टी से कुछ बना रहा था, कि उसकी बीवी ने पास आकर...
Ummah Post
9 November, 2024

एक कुम्हार मिट्टी से कुछ बना रहा था, कि उसकी बीवी ने पास आकर पूछा, "क्या कर रहे हो?"

👈 कुम्हार बोला, "हुक्के की चिलम बना रहा हूँ। आज कल बहुत बिक रही है, कमाई अच्छी हो जाएगी।"

👈 बीवी ने जवाब दिया, "ज़िंदगी का मक़सद सिर्फ़ कमाई का ज़रिया ही तो नहीं, कुछ और भी है। तुम मेरी मानो..."

👈 "आज सुराही (घड़ा) बनाओ। गर्मी है, वह भी खूब बिकेगी, मगर साथ ही साथ लोगों की प्यास बुझाने के काम भी आएगी।"

👈 कुम्हार ने कुछ सोचा, और मिट्टी को नए रूप में ढालना शुरू किया। तो अचानक मिट्टी ने पूछा, "यह क्या कर रहे हो? मेरा रूप बदल दिया, क्यों?"

👈 कुम्हार ने जवाब दिया, "मेरी सोच बदल गई है। पहले तुम्हारे पेट में आग भर रहा था, अब पानी भरेगा, और मख़लूक़-ए-ख़ुदा (अल्लाह की मख़लूक़) नफ़ा (लाभ) हासिल करेगी।"

👈 मिट्टी बोली, "तुम्हारी तो सिर्फ़ सोच बदली है, मेरी तो ज़िंदगी बदल गई है! मैं तकलीफ़ से निकल कर आसानी में आ गई हूँ।"

👈 आप सोच बदलिए, ज़िंदगी ख़ुद-ब-ख़ुद बदल जाएगी।

Share this article
वहदत-ए-दीन न कि वहदत-ए-अदयान (दीन की एकता, न कि धर्मों की एकता)
लेख

वहदत-ए-दीन न कि वहदत-ए-अदयान (दीन की एकता, न कि धर्मों की एकता)

🖋 मौलाना ख़ालिद सैफ़ुल्लाह रहमानी - शम्अ-ए-फ़रोज़ां 🕯 अल्लाह तआला ने हर चीज़ के लिए एक रास्ता बनाया है, इसी रास्ते से उस चीज़ को हासिल करने में इंसान की भलाई है और इस रास्ते को छोड़ देने में और अपनी तरफ़ से नए रास्ते बनाने में इंसान की बर्बादी है। अल्लाह तआला ने ग़िज़ा (भोजन) को पेट तक पहुँचान...