सुकरात के प्रसिद्ध कथन:
• "गुस्से का इलाज, ख़ामोशी है।"
• "यह ज़रूरी नहीं कि मेरी बात को स्वीकार किया जाए, लेकिन यह ज़रूरी है कि वह सच हो।"
• "इंसान अपनी सोच से अपनी दुनिया को फूलों की सेज या कांटों का बिस्तर बना सकता है!"
• "हमें दो कान, दो आँखें और एक ज़ुबान दी गई है और इसमें यह इशारा है कि हमें सुनना और देखना ज़्यादा चाहिए, और बोलना कम।"
• "दुनिया में एकमात्र नेकी ज्ञान (علم) है, और एकमात्र बुराई अज्ञानता (جہالت) है!"
• "संतोष (قناعت) प्राकृतिक धन है, और विलासिता (عیش) कृत्रिम गरीबी है।"
• "हमेशा याद रखें, कोई भी मानवीय स्थिति स्थायी नहीं है; इस तरह भाग्यशाली समय में अत्यधिक खुश न हों और दुर्भाग्य के समय में अत्यधिक निराश न हों।"
• "मजबूत दिमाग विचारों पर चर्चा करते हैं, औसत दिमाग घटनाओं पर बात करते हैं, और कमजोर दिमाग लोगों पर गपशप करते हैं।"
• "बात करो ताकि मैं तुम्हें देख सकूँ; तुम्हारी आवाज़ तुम्हारे अस्तित्व की अभिव्यक्ति है और यह महज़ बोलने की क्षमता से कहीं बढ़कर है। तुम्हारी बातें ही तुम हो।"
अनुवादक: आदिल नोमानी