एक सरदार साहब जो स्कूल में हिंदी पढ़ाने पर नियुक्त थे, अपने छात्रों से पूछने लगे:
"बताओ दुर्घटना और नुकसान में क्या फर्क होता है?"
एक छात्र ने हाथ खड़ा किया। सरदार साहब ने अनुमति दी तो वह कहने लगा:
"सर जी, अगर भूकंप आए और हमारी क्लास की दीवारें और छत सब कुछ गिरकर तबाह हो जाए, तो यह स्कूल के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान होगा।"
"शाबाश!" सरदार साहब बोले, "और दुर्घटना क्या होगी?"
"सर जी, अगर आप इसमें से ज़ख्मी होकर, ज़िंदा सलामत बाहर निकल आएँ, तो यह दुर्घटना होगी!"
🤪😜😂😂😅😆😆😁