*उर्दू* पर *असदुल्लाह* हमेशा *"गालिब"* (हावी) रहे। 
*"इकबाल...
Ummah Post
21 November, 2024

*उर्दू* पर *असदुल्लाह* हमेशा *"गालिब"* (हावी) रहे।

*"इकबाल"* हमेशा बुलंद इकबाल (उच्च भाग्य वाले) रहे।

और *"फ़ैज़"* का फ़ैज़ (कृपा) जारी है।

कोई नदी है, कोई दरिया और कोई समंदर।

हमें अदब (साहित्य) से कोई *"शोरिश"* (विवाद/झगड़ा) नहीं, इसलिए हम किसी के *"फ़िराक़"* (जुदाई) में नहीं रहते।

उर्दू में न सिर्फ *"मीर"* (मुखिया) हैं, बल्कि *"अमीर"* तरीन (सबसे अमीर) लोग भी हैं।

उर्दू पर किसी किस्म का दाग नहीं, हां *"दाग देहलवी"* ज़रूर हैं।

यहां लोग *"रियाज़"* (अभ्यास) करते-करते *"मोमिन"* (सच्चे आस्तिक) बने और उनके *"ज़ौक़"* (शौक/रुचि) का यह आलम था कि दिल्ली, लखनऊ और दकन बकायदा दबिस्तान (स्कूल ऑफ थॉट) बन गए। बल्कि *"दबिस्तान-ए-उर्दू"* बन गए।

यहां एक से बढ़कर एक *"वली"* (संत) भी हैं।

और एक से बढ़कर एक ऐसे हैं जो उर्दू की मोहब्बत में न सिर्फ *"सरशार"* (सराबोर) रहते हैं, बल्कि इस पर *"जां-निसार"* (जान न्योछावर करने वाले) भी रहते हैं।

इसलिए किसी की हैसियत *"मजरूह"* (आहत) न कीजिए।

*"शिबली"* को शिबली ही रहने दीजिए; जुनैद व शिबली न बनाइए।

*"अकबर"* अगर इलाहाबाद में बेनज़ीर (अद्वितीय) हैं, तो *"अकबर आबादी"* में अपने *"नज़ीर"* भी कुछ कम नहीं।

तनकीद (आलोचना) से किसी को फरार (बचाव) नहीं। बगैर तनकीद के न कोई *"फ़राज़"* (ऊंचाई) बन सकता है और न सरफ़राज़ (कामयाब)!

उर्दू अदब हमेशा अदीबों (लेखकों) और शायरों का मश्कूर (आभारी) रहा, बल्कि वह शाकिर (कृतज्ञ) भी रहा।

उसने शाकिर ही नहीं, *"परवीन शाकिर"* जैसी *"खुशबू"* भी दी है।

उसने *"मुसद्दस-ए-हाली"* भी दिया और उसने न जाने कितने *"सैयद"* भी दिए जो न सिर्फ *"सुलेमान"* हैं, बल्कि उनके पास तख्ते-सुलेमानी भी है, जिस पर एक-दो सैयद ही नहीं बल्कि *"सर सैयद"* भी बैठे।

यहां न सिर्फ *"रशीद"* हैं, बल्कि *"मुश्ताक"* (इच्छुक) जैसे *"यूसुफ़ी"* भी हैं।

*"पतरस"* जैसे तंज़-ओ-मज़ाह (व्यंग्य और हास्य) के *"बुखारी"* भी हैं।

यहां विभिन्न रंग ही नहीं बल्कि *"नारंग"* भी हैं।

बल्कि *"शम्सुर रहमान"* जैसे *"फ़ारूक़ी"* भी हैं।

यहां *"अब्दुल माजिद"* जैसे साहब-ए-तर्ज़ (अनूठी शैली वाले) अदीबों का एक दरिया आबाद है।

यहां एक से बढ़कर एक *"आज़ाद"* हैं, और एक से बढ़कर एक आला (उच्च) शख्सियतें हैं...

बल्कि *"अबुल आला"* और *"अबुल कलाम"* भी हैं, वो भी *"नुसरत"* (मदद/जीत) के साथ...

🤲🏻 खुदा उर्दू की इस फ़ज़ा (माहौल) को मज़ीद (और) वसी (विस्तृत) कर दे, ताकि इसका *"फ़ैज़"* मुसलसल (लगातार) जारी रहे और यह हमेशा बुलंद *"इकबाल"* और *"गालिब"* रहे।

Share this article
दिल और दिमाग का संतुलन
लेख

दिल और दिमाग का संतुलन

दुनिया दिल और दिमाग को एक ही खाने में रख देती है, दोनों का सिरा एक दूसरे से इस तरह मिला देती है जैसे उनमें कोई अंतर या विशेषता न हो, या फिर एक छोर यह है कि दोनों के बीच इस कदर दूरी पैदा कर देती है जैसे दोनों का अस्तित्व ही एक दूसरे से दूर और अलग रहना हो। सही बात यह है कि दोनों ही रास्ते अतिवाद (انتہ...